Monday, April 28, 2026: Apeejay School, Noida hosted a culturally enriching session in collaboration with SPIC MACAY, by the internationally acclaimed sarangi maestro, Ustad Kamal Sabri. Along with Sabir Hussain ji, renowned table accompanist, Ustad Sabri gave a lecture-demonstration, focusing on sarangi and Hindustani vocal music.
The programme commenced with the ceremonial lighting of the lamp, followed by the felicitation of the distinguished guests by the Director-Principal, Dr Neha Sharma, who formally welcomed them and emphasised the importance of such cultural engagements in fostering appreciation for India’s rich artistic heritage and promoting holistic education.
The session reflected the spirit of cultural awareness associated with the initiative of SPIC MACAY, which encourages students to experience and value the richness of Indian classical arts and traditions.
The highlight of the programme was the mesmerising and soulful renditions by Ustad Kamal Sabri. He provided an insightful explanation of the instrument, discussing its structure, playing technique, tonal characteristics and expressive capabilities. Through live demonstrations, he illustrated how the sarangi produces its deeply emotional sound and showcased its wide range. The performance concluded with an interactive session wherein the audience posed stimulating questions and even requested the maestro to play some ragas.
The programme seamlessly blended performance with learning, offering students a rare and immersive experience into the depth, discipline, and beauty of Indian classical music.
सोमवार, 28 अप्रैल 2026: एपीजे स्कूल-नौएडा ने स्पिक मैके(SPIC MACAY) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक उस्ताद कमल सबरी के साथ एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सत्र का आयोजन किया। प्रसिद्ध तबला संगीतकार सबीर हुस्सैन के साथ, उस्ताद सबीर ने सारंगी और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन पर केंद्रित एक व्याख्यान-प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात निदेशक-प्राचार्या डाॅ. नेहा शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने औपचारिक स्वागत करते हुए भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत के प्रति सराहना विकसित करने तथा समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह सत्र स्पिक मैके(SPIC MACAY) पहल से जुड़े सांस्कृतिक जागरूकता के भाव को प्रतिबिंबित करता है, जो विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कलाओं और परंपराओं की समृद्धि का अनुभव करने और उन्हें महत्व देने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस्ताद कमल साबरी की मनमोहक और भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ रहीं। उन्होंने सारंगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें उसके निर्माण, वादन तकनीक, ध्वनि-विशेषताएँ और अभिव्यक्तिपूर्ण क्षमता पर चर्चा शामिल थी। लाइव प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सारंगी अपनी गहन भावनात्मक ध्वनि कैसे उत्पन्न करती है और इसकी व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र (इंटरैक्टिव सत्र)के साथ हुआ, जिसमें श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और उस्ताद से कुछ राग प्रस्तुत करने का अनुरोध भी किया।
यह कार्यक्रम प्रस्तुति और शिक्षण का सुंदर समन्वय था, जिसने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई, अनुशासन और सौंदर्य का एक दुर्लभ और सजीव अनुभव प्रदान किया।